6 Feb 2026, Fri

थाना दिवस का किया गया आयोजन, क्षेत्र से चार मामलों में की गई सुनवाई

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में आयोजित इस थाना दिवस के अवसर पर कुल 4 आवेदन आये। जिसमें सुनीता देवी सुंडीपुर, शंभु चौधरी सलेया, परशुराम पाण्डेय शिवपुर व नाउ सेमौरा के अश्विनी तिवारी ने आवेदन देकर जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा करने का आग्रह किया। वहीं मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी रौशन राम ने विस्तृत रूप से सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा आदि मुद्दों पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।थाना प्रभारी ने साइबर अपराध को लेकर सतर्क रहने की बात बताया।वर्तमान में साइबर अपराध बहुत अधिक बढ़ गया है जिससे लोग खासकर अनपढ़ लोगों ज्यादा शिकार हो रहे हैं। गाड़ी चलाते समय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर वाहन चलाएं। मौके पर राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार यादव,गणेश सिंह चौधरी, मोहम्मद वसीम अख्तर,अंचल सहायक देवेन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *