कांडी प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत चेचरिया गाँव निवासी सह सेवा निवृत्त प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम के पुत्र वेद प्रकाश ने जे एस एस सी , सीजीएल परीक्षा उतीर्ण होने के बाद कनीय सचिवालय सहायक पद पर नियुक्त होकर अपने गांव व घर के साथ प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। वेद प्रकाश ने बताया कि अपनी इस सफलता से पूर्व वे कोलकाता में 2018 से एमएनसी पद पर कार्यरत था। अपने पुत्र की इस सफलता पर पिता राम नरेश राम ने कहा कि वेद प्रकाश शुरू से मेधावी रहा है उसके इस सफलता पर घर व गाँव में खुशी का माहौल है।
गढ़वा अंतर्गत हूर पंचायत के ग्राम मध्या निवासी कृष्ण मुरारी चौबे के पुत्र वाल्मीकि चौबे जो की पहले नगर निगम मेदनी नगर में रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, इसके बाद CGL परीक्षा पास कर अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर जमशेदपुर के लिए जॉइनिंग लेटर मिला है। बाल्मीकि चौबे के चाचा दया शंकर चौबे, रामलाल चौबे, श्याम सुंदर चौबे, और भाई हरि शंकर चौबे, उमा शंकर चौबे, पंकज कुमार चौबे सहित सीआरपीएफ 172 बटालियन में कार्यरत सोनू कुमार चौबे ने बहुत ही खुशी और प्रसन्नता व्यक्त की है।
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मझिआंव मुख्य बाजार निवासी विजय सिंह (शिक्षक) के पुत्री शिल्पी सिंह को भी नियुक्ति पत्र मिला है। जिससे क्षेत्र में काफी खुशी देखी जा रही है। वहीं बीजेपी कार्यकर्ता शोनू गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि शिल्पी सिंह ने मेहनत किया और लगन से शिक्षा प्राप्त किया, और कामयाबी हासिल किया।