वर्ष 2026 के प्रथम सूर्योदय के साथ कांडी प्रखण्ड में नववर्ष का स्वागत बड़े हीं उत्साह और सतर्कता के साथ किया गया।प्रखण्ड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ के अकावे सोन व कोयल नदी के किनारे पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ देखी गयी। सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर धूप निकलते हीं पिकनिक मनाने के लिए लोगों की टोली पहुंचने लगी।जिसको जहाँ उचित जगह मिली लोग व्यवस्था बनाकर पिकनिक की शुरुआत कर दिए।
सतबहिनी स्थल के चाहरदीवारी के बाहर खुले में लोग पिकनिक का आनंद लेते लोग देखे गए।यहां पर बड़ी संख्या में लोग अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए कई परिवार पहुंचे। यहाँ पर नए वर्ष का स्वागत दोनों तरह के भोजन शाकाहारी व मांसाहारी बनाकर व खा कर किए।
सतबहिनी झरना तीर्थ के चाहरदीवारी के बाहर में बीहड़ व ऊंचे टीले तथा खुले मैदान में वर्जित व्यंजन बनाते देखे गए।नववर्ष के स्वागत के लिए सैकड़ो टोलियां सतबहिनी पहुँचे। लोग पवित्र झरना में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भी भीड़ देखी गयी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गस्ती टीम जायजा लेती देखी गई।उधर युवा डीजे के धुन पर नाचते गाते देखे गए।सुबह में घना कोहरा होने के कारण लोगों का आना कम रहा लेकिन 10 बजे धूप निकलने के बाद लोग पिकनिक के लिए घरों से निकले।