5 Feb 2026, Thu

माता पिता ने एकलौते पुत्र को खोया,चेन्नई में संदेहास्पद स्थिति में मिला उदेश का शव

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चंपा गांव निवासी कैलाश चौधरी के पुत्र उदेश चौधरी 20 वर्ष का चेन्नई में संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक का शव फांसी से जुलते हुए पाया गया था। मृतक कैलाश चौधरी के इकलौता पुत्र था,और घर चलाने के लिए रोजी रोटी की तलाश में चेन्नई काम करने गया था। उसके अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने पर पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार रात में उदेस का शव पहुंचा,औ बांकी नदी में अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर समाजसेवी सुदामा चौधरी ने बताया कि उदेस होनहार लड़का था। और घर का इकलौता चिराग था। वहां के लोगों एवं पुलिस के अनुसार उद्देश्य का शव संदेहास्पद तिथि में फांसी से झुलता हुआ मिला है। उदेश क्यों फांसी लगाया, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उदेश का मोबाइल वहां के पुलिस जप्त करके रख ली है। अभी कुछ कहना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *