धुरकी: प्रखण्ड के पत्रकार मुनीर खान की मां का और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हफीज खान की पत्नी सोगरा बीबी का शुक्रवार की रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं। शनिवार को उन्हें धुरकी के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जनाज़े में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे इलाके में गमगीन माहौल बना रहा। लोगों ने दिवंगत आत्मा की मग़फिरत के लिए दुआ की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
वरिष्ठ पत्रकार मुनीर खान के परिवार पर आए इस दुःखद क्षण में पत्रकार जगत ने एकजुटता दिखाई। पत्रकार अनूप जायसवाल, कमलेश जायसवाल, बेलाल अंसारी, दीपू सिंह, संतोष कुमार, आशीष कुमार, विनोद पटेल, कृष्णा यादव, गुलाम अंसारी सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों ने कहा कि मुनीर खान की मां सरल स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनका व्यवहार समाज में सभी के प्रति स्नेहपूर्ण रहा। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
अंतिम संस्कार के बाद भी परिवार के आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्रवासियों और पत्रकार साथियों ने इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ हर संभव सहयोग और साथ निभाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मिठू जायसवाल,योगेन्द्र यादव,सीनियर महमूद खान,इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी सहित हजारों लोगों ने परिवार वाले को ढांढस बनाया।