20 Mar 2026, Fri

शिवशक्ति संघ के वरिष्ठ परिजन सह व्यवसाई के सबसे छोटे पुत्र गायत्री परिवार के सदस्य की असामायिक निधन,क्षेत्र शोक

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: बाजार निवासी शिवशक्ति संघ के वरिष्ठ परिजन सह ब्यवसाई रामचन्द्र साह के सबसे छोटे 26 वर्षीय पुत्र सह गायत्री परिवार के सदस्य संजय साह उर्फ बबलू की असामायिक निधन हो गई। जिससे क्षेत्र शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार मिर्गी नामक बीमारी से मौत हो गई है। वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि बबलू साह का अच्छे चिकित्सक से इलाज चल रहा था। लेकिन फिर भी बचाया नहीं जा सका।

वहीं कोयल नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।स्थानीय लोगों के अनुसार मिलनसार एवं हंसमुख बबलू के अचानक निधन से शिवशक्ति संघ एवं गायत्री परिवार तथा व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *