5 Feb 2026, Thu

शीतलहर में दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन का मानवीय कदम,पचौर पंचायत में 65 दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा: जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मानवीय संवेदनाओं के साथ राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज डंडई प्रखंड अंतर्गत पचौर पंचायत में 65 दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई गई।

कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शीतलहर के दौरान दिव्यांगजनों को सुरक्षित एवं सर्दी से बचाव प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, दैनिक आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्री पंकज कुमार गिरि, पंचायत की मुखिया श्रीमती सरिता कुमारी सिंह, उपमुखिया श्रीमती अनिता देवी, डंडई प्रखंड दिव्यांग संघ के अध्यक्ष श्री मुनीलाल कुमार रवि सहित जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि शीतलहर की अवधि में जरूरतमंद, दिव्यांग एवं कमजोर वर्गों के लिए राहत कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी व्यक्ति को ठंड के कारण कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *