विष्णु गुप्ता
बड़कागांव (हजारीबाग): स्थानीय ब्लॉक कार्यालय, जहाँ से पूरे प्रखंड की व्यवस्था चलती है, उसके ठीक सामने की मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और कंक्रीट उखड़ने के कारण सड़क के भीतर लगी लोहे की छड़ें (सरिया) बाहर निकल आई हैं।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच नुकीली छड़ें उभरी हुई हैं। यह स्थिति विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और साइकिल सवारों के लिए बेहद खतरनाक है। रात के अंधेरे में यदि किसी चालक की नजर इन छड़ों पर न पड़े, तो बड़ा हादसा होना तय है। इसके अलावा, पैदल चलने वाले लोगों और मवेशियों के लिए भी यह ‘डेथ ट्रैप’ जैसा है।



