5 Feb 2026, Thu

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: 13.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 9 युवक गिरफ्तार, 2 फरार

शेयर करें

विष्णु गुप्ता:

बड़कागांव: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत बड़कागांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 9 युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भगवान बागी स्थित कर्बला चौक के पास कुछ युवक नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन के लिए जुटे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसमें 9 आरोपियों को दबोच लिया गया। हालांकि, इस दौरान पुलिस को चकमा देकर 2 आरोपी भागने में सफल रहे,

पुलिस ने आरोपियों के पास से 67 पुड़िया (कुल 13.6 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद की है। इस संबंध में बड़कागांव थाना में कांड संख्या 08/25 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21B, 29 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे

मो. तनवीर आलम उर्फ तानो (35 वर्ष) – मुस्लिम मोहल्ला, बड़कागांव

बिरजू विश्वकर्मा (30 वर्ष) – डेली मार्केट, बड़कागांव

सचिन कुमार (20 वर्ष) – आंबेडकर मोहल्ला, बड़कागांव

मो. आवेश (22 वर्ष) – पांडु, केरेडारी

अर्जुन कुमार (26 वर्ष) – जुगरा, डाड़ी ओ.पी.

वरुण कुमार (25 वर्ष) – तुरी मोहल्ला, बड़कागांव

बलराम कुमार (29 वर्ष) – बसेरिया मोहल्ला, बड़कागांव

राजेन्द्र कुमार (25 वर्ष) – नटराजनगर, बड़कागांव

मो. इस्तेयाक उर्फ बबलू (24 वर्ष) अंसारी मोहल्ला, बड़कागांव सामिल है,

फरार आरोपी सिकेन्द्र ठाकुर (ठाकुर मोहल्ला) और सुभाष राम (नटराज नगर) की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस सफल अभियान में मुख्य रूप से अधिकारी व जवान

पवन कुमार (SDPO, बड़कागांव),

कृष्ण कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी),अभिषेक कुमार (SI),वरुण कुमार (SI),आशीष भगत (SI),

एवं बड़कागांव थाने के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *