3 May 2026, Sun

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे, क्षेत्र में सरगर्मी व चर्चा हुए तेज

शेयर करें

अध्यक्ष की ताजपोशी की लड़ाई तेज

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र क्षेत्र में इन दोनों चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पद हेतु अभी तक 9 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि दिन शुक्रवार तक सात लोग नाम निर्देशन पत्र खरीदे थे।

जिसमें सुमित्रा देवी, मारुति नंदन सोनी, पुष्पक पांडे, वीरेंद्र राम, शोभा देवी, गिरीश पांडे एवं सतेस्वरी देवी के द्वारा खरीदा गया है। वही दिन शनिवार को सूर्य देव माली एवं संजय कुमार सिंह द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की संख्या अभी शून्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *