5 Feb 2026, Thu

धान क्रय की समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, मंत्रियों से मौके पर हुई बात

शेयर करें

झारखंड सरकार के मंत्री ने धान खरीद पर नहीं दिए कोई ठोस जवाब: किसान

अनुप सिंह

कांडी:गढ़वा जिला सहीत अन्य जिलों में धान क्रय की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसान एवं समाजसेवी ने प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बैठे।

वहीं मौके पर मौजूद समाजसेवी शशांक शेखर ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए खाद्य आपूर्ति एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से फोन पर सीधी बातचीत की। मंत्री इरफान अंसारी ने साफ शब्दों में कहा कि जितना टारगेट निर्धारित रहेगा, उतना ही धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा पैसा भेजे जाने पर ही राज्य सरकार धान की खरीदी कर पाएगी। कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

इसी विषय को लेकर समाजसेवी शशांक शेखर ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से भी फोन पर बातचीत की। कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष धान खरीद के लिए अधिक टारगेट निर्धारित करने पर सरकार विचार करेगी, ताकि किसानों को परेशानी न हो।सभी किसान हाथ में तख्ती लिए विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें किसानों ने क ई स्लोगन लिखे हुए थे।

किसानों ने धान खरीद में हो रही देरी और सीमित लक्ष्य के कारण हो रहे आर्थिक नुकसान की बात रखी। इस दौरान बीडीओ को मंत्रियों के नाम से आवेदन सौंपा गया। वहीं किसानों का मांग पत्र प्रखंड कृषि पदाधिकारी शहीद अंसारी द्वारा प्राप्त किया गया।

बताते चलें कि गढ़वा जिला सहित अन्य जिलों में भी धान खरीद का समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर किसान अभी भी परेशान हैं। और औने-पौने दाम पर लोकल व्यापारियों के हाथ बेचने पर मजबुर हैं।

मौके पर किसान संतोष सिंह, सोनू चौबे, कृष्ण राम, मणिकांत, बाबू खान, जयप्रकाश विश्वकर्मा, विकास, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। इसके अलावा सिंह, अनुराग एवं मनोज कुमार भी आंदोलन में शामिल थे।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द धान खरीद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *