21 Mar 2026, Sat

नगर पंचायत में वार्ड पार्षद के लिए किया गया पहला नोमिनेशन, समर्थकों में दिखा उत्साह

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र तरह तरह की चर्चा जोरों पर है। और जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है वैसे -वैसे सर गर्मी खुब बढ़ते नजर आ रहा है। वहीं शुक्रवार को एक नामंकन भी हुआ है। नगर पंचायत के वार्ड 5 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी सह भाजपा युवा कार्यकर्ता संजय कमलापुरी के द्वारा नॉमिनेशन किया गया। संजय कमलापुरी अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। और संजय कमलापुरी सहित समर्थकों में काफी उत्साह दिखा। संजय कमलापुरीन ने नामांक दाखिला से पूर्व उन्होंने अपने सभी समर्थकों से कहा कि वे अगर वार्ड नंबर 5 से चुनाव जीते हैं तो वार्ड 5 की तस्वीर बदल देंगे तथा नगर पंचायत के सभी वार्डों में से 5 नंबर वार्ड पहला वार्ड होगा जो विकास कार्य दिखेगा। उन्होंने कहा कि बस वार्ड के सभी लोगों का एक बार आशीवार्द की जरूरत है। उन्होंने कहा कभी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। केवल विकाश ही विकाश इस वार्ड में नजर आएगा,क्योंकि समाज के लिए वे लगभग 20 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं।

इस मौके पर आर ओ शिवपूजन तिवारी तथा प्रत्याशी के समर्थक संतोष प्रसाद एवं प्रस्तावक विनय गुप्ता सहित सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी श्रीमती कनक,आर ओ राजेश कुमार,अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, सहायक राहुल कुमार उपस्थित थे ।

वहीं बताते चलें कि मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड पार्षद के लिए 11 नामांकन फार्म खरीदा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *