6 Feb 2026, Fri

कंबल कम लेने वाले ज्यादा, हो हल्ला के कारण कंबल वितरण टला

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना – गिरते तापमान एवं बढ़ती कनकनी को लेकर सरकार द्वारा रमना प्रखंड को 1900 कंबल 11 पंचायत के असहाय एवं बुजुर्ग जो इस हाड़ कपाती ठंडी में गर्म कपड़े खरीदने में असमर्थ वैसे लोगो को इस कंबल से राहत मिलेगी। पंचायत वार कंबलो का औसत 172 है। जिसमे पंचायत वार 140-50 कंबल हर पंचायत के मुखिया को वितरण हेतु दे दिया गया।

इसी क्रम में सोमवार को सिलीदाग पंचायत में सीओ सह बीडीओ विकास पाण्डेय,मुखिया अनीता देवी के द्वारा जरुरत मंद ग्रामीणों को कंबल वितरण किया जा रहा है। जिसमे गत वर्ष जिन लोगो को कंबल मिला था उन्हें इस बार नहीं दिया जा रहा था, और जिनको गत वर्षो में कंबल नहीं मिला था। उनको ही कंबल दिया जा रहा था। इसी बात पर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया ,जिससे पंचायत सचिवालय में हो रहे कंबल वितरण बंद कर दिया गया और इस पंचायत के बारहो वार्ड सदस्य को 140 कंबल को विभाजित कर कंबल वितरण के लिए दे दिया गया। जिससे ग्रामीण काफी नाराज हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *