6 Feb 2026, Fri

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के आज छठा दिन ‘’सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा’’,और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के आज छठा दिन ‘’सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा’’* और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के बीच वाहन चलाने वक़्त हमेशा सड़क और यातायात के नियमों का पालम करना, सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी लगन और सम्पर्ण के साथ काम करना और दूसरो को भी शिक्षित और जागरूक होने के लिए प्रेरित करना आदि सिखाया गया। सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करने की अपील की गई,और साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का संदेश दिया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा मैनेजर संजय बैठा के द्वारा सभी को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही। साथ ही बताया कि वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है। रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए।

बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर गढ़वा जिले में विभिन्न स्थलो पर जागरूकता रथ, इंस्टालेशन ऑफ़ रिफ्लेक्टिव टेप, सघन वाहन जांच, काउन्सलिंग ऑफ़ DL एंड LL, रोड सेफ्टी पम्पलेट एवं बुक वितरण, सेल्फ़ी विथ हेलमेट एंड सीटबेल्ट, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, गुड सेमेरिटन और हिट एंड रन जागरूकता, सघन जाँच ड्रंक एंड ड्राइव , ओवरलोड, रोड सेफ्टी क्विज, हेलमेट वितरण, रोड ऐट रोज , रोड सेफ्टी बाइक रैली, रोड सेफ्टी झाकी,नि:शुल्क जाँच शिविर, रोड सेफ्टी ऐट स्कूल, बैडमिंटन प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, स्कूल में जागरूकता, सड़क सुरक्षा शपथ, सड़क सुरक्षा रक्तदान, सड़क सुरक्षा पतंग महोत्सव,नो हेल्मेट नो फ्यूल एवं Run for Road Safety (मैराथन) का आयोजन करते हुए ज़िले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *