6 Feb 2026, Fri

दुसरे का घर दिखा कर दो पीएम आवास का राशि गमन करने का मामला प्रकाश में आया,की गई जांच

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पंचायत के सेतो गांव निवासी इमामुद्दीन अंसारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध तरीके से फ़ोटो दिखा कर पैसा निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर जिला उपायुक्त व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को बीते 05 दिसम्बर को एक आवेदन पत्र देते हुए जांच करने की मांग की गई। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उक्त गांव निवासी शहाबुद्दीन अंसारी के पुत्र फैजान अंसारी, जिसका प्रधानमंत्री आवास योजना संख्या JH139942060 व अजमेरी बीबी, जिसका प्रधानमंत्री आवास योजना संख्या JH137197231 है। दोनों लाभुक एक ही घर से तालुक रखते हैं। दोनों अपने चाचा के घर का फोटो दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा गमन कर लिए हैं। दूसरे या चाचा के घर का फोटो दिखाने का मतलब है कि फैजान अंसारी व अजमेरी बीबी के पास पहले से ही पक्का का 08-10 कमरा वाला पक्का मकान उपलब्ध है।

आवेदन मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय ने जांच के आदेश दे दिए। वहीं मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के निर्देश पर आवास आपरेटर शुभम् भारद्वाज पहुंचे, और तहकीकात की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

अब यहां चौंकाने वाली बात यह है कि बिचौलियों के कारण या प्रखंड कर्मियों के मिली भगत से ऐसा काम किया गया है। अब तो जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। इसके साथ-साथ ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि गरीब को आवास मिले या न मिले। कर्मीयों को मिला लो सब खेला हो जाएगा।

वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि जांच कराई जा रही है। जांच में सही पाया जाता है तो दोनों लाभुकों से राशि वसूली करते हुए,लाभ लेने वाले लोगों, और संबंधित कर्मीयों पर कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर पंचायत सचिव प्रवीण पाण्डेय, स्वयं सेवक कुन्दन कुमार, प्रिंस कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *