23 Mar 2026, Mon

कट ऑफ डेट की मांग को लेकर युवाओं ने दिया धरना, मिला आश्वासन

शेयर करें

विष्णु गुप्ता: बड़कागांव

बड़कागांव : युवा विस्थापित मोर्चा ने बीते मंगलवार को बड़कागांव अंचल सह प्रखंड कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर सैकड़ो युवक लगभग 5 घंटे तक धरना दिया, और अंचल कार्यालय के कार्य को अवरुद्ध किया। ज्ञात हो की युवा विस्थापित मोर्चा की एक पुरानी मांग है जिसमें कट ऑफ डेट को 2016 से बढ़ाकर वर्तमान विस्थापित समय को माना जाए ,की मांग कर रहे हैं। जिसे लेकर युवा लगातार धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन पिछले दो वर्षों से करते चले आ रहे हैं। पिछले 3 दिसंबर 2025 को युवा स्थापित मोर्चा के युवाओं के द्वारा अपनी मांगों को लेकर एन टी पी सी का कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद करने की कोशिश की गई थी, परंतु अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए एक सप्ताह के अंदर त्रिपक्षीय वार्ता करने का आश्वासन दिया था। परंतु अंचल अधिकारी के द्वारा त्रिपचिये वार्ता एक सप्ताह के अंदर नहीं कराया गया।

इसलिए मंगलवार को अंचल कार्युयालय के मुख्य द्वार पर युवा धरने पर बैठ गए और अंचल कार्यालय का कार्य अवरुद्ध किया। हालांकि एक दिन पहले ही अंचल अधिकारी ने लिखित रूप से डीसी महोदय को इसकी सूचना दे दी थी। धरने पर बैठे युवाओं को जिला उपायुक्त कार्यालय से मौखिक आश्वासन मिला की 27 जनवरी के बाद त्रिपक्षीय वार्ता कराई जाएगी। तब जाकर युवाओं ने धरना समाप्त किया। धरना में शामिल युवाओं के साथ अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार दांगी,समाजसेवी लखींद्र ठाकुर , सोनू इराकी, राकेश कुमार (JLKM), युवा विस्थापित मोर्चा से अमित कुमार साव,मनीष कुमार,मुकुल कुमार ,सुनील कुमार राम,राहुल कुमार,सुमित कुमार ,श्रीकांत कुमार ,राहुल कुमार,,शंकर कुमार रजक,सुनील कुमार,,विक्की कुमार ठाकुर,रोशन कुमार बीरेंद्र कुमार ,अरविंद कुमार ,ब्रह्मदेव कुमार ,सागर कुमार ,भुनेश्वर प्रजापति ,शंकर कुमार ,अशोक,कुमार,शांबिहारी प्रजापति ,लोचन महतोलट्टू महतो ,चंदन कुमार,विशाल कुमार,मंटू कुमार जितेंद्र कुमार ,राहुल कुमार ठाकुर,निरंजन कुमार ,विकाश कुमार,जितेंद्र कुमार इत्यादि शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *