मझिआंव:-स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर में एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कविता देवी, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक,रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के संबंध में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एस एन मंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्य मेला में बाल स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, मोतियाबिंद,दांत चिकित्सीय जांच, पोषण परामर्श,कुष्ठ नियंत्रण,मातृत्व स्वास्थ्य,टीकाकरण, मलेरिया की जांच, टीवी नियंत्रण एवं आंखों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाल लगाकर जांच की गई। साथ ही जांचोंप्रांत निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। वहीं रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ के द्वारा बताया गया कि बरडीहा एवं कांडी स्वास्थ्य केंद्र पर भी 8 और 9 तारीख को शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एसएन मंडल, डॉ आई के सिंह, डॉ कविता कुमारी, सीएचओ रामकिशोर चौधरी, ओम प्रकाश यादव, महिपाल सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।