5 Feb 2026, Thu

नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर किया धरना-प्रदर्शन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड सरकार के विरोध में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर से जुलूस निकाला,और नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने किया। वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष के लेटर पैड पर राज्य पाल के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा।

वहीं जुलूस व धरना प्रदर्शन के पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लिए झारखंड सरकार होस में आओ, नगर निकाय चुनाव मार्च 2026 से पहले कराओ,नगर निकाय चुनाव पार्टी आधार पर कराओ,नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, हेमंत तेरी तानासाही नहीं चलेगी, नगर निकाय चुनाव बैलेट से नहीं,इभीएम से कराओ,इभीएम से कराओ,बंद करो, बंद करो,हेमंत सोरेन अपना ताना साही बंद करो,जो हम से टकरायगा,चुर चुर हो जाएगा सहित अन्य स्लोगन के साथ नारा भी लगाए।

इस दौरान विपिन बिहारी सिंह, डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी, रविंद्र नाथ पासवान, मुन्ना तिवारी, ललित बैठा, रविंद्र नाथ दुबे, प्रेमानंद त्रिपाठी, राम लाला दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर हमला बोला,और तिखा प्रहार किया। इसके साथ-साथ अपनी पार्टी के कार्यकाल की बातों को रखा।

विपिन बिहारी सिंह एवं डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार नगर निगम की चुनाव एवं नगर निकाय की चुनाव नहीं करना चाहती है इसके पीछे बड़ा भ्रष्टाचारी सम्मिलित है। सरकार को पदाधिकारीयों के माध्यम से फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव होने की बात चल रही है, लेकिन सरकार का मनसा साफ नहीं दिख रहा है। और हेमंत की सरकार भ्रष्टाचार में लीन है। इसलिए पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगाना चाहती है। पार्टी एवं हम सबों का एक ही मांग है की नगर निकाय चुनाव जल्द हो, सरकार दलगत से कराए, और इभीएम से कराए। विपिन बिहारी सिंह ने यह भी कहा कि जब चुनाव का अगर घोषणा चुनाव आयोग करती भी है तो सरकार किसी न किसी को खड़ा करके कुछ मुद्दा लेकर हाई कोर्ट में किस करवा देती है और करवा भी देगी। ताकि नगर निकाय चुनाव ना हो सके और भ्रष्ट अधिकारियों से सरकार को फायदा होता रहे। डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने यह भी कहा कि अगर सरकार नहीं मानती है तो भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन भी करने को लेकर तैयार है।

इस दौरान मौके वरिष्ठ नेता अर्जुन दास, भगवान दत्त तिवारी, कांडी नगर मंडल अध्यक्ष शशी रंजन दुबे, दीपक चौहान,मारुत नंदन शोनी, सच्चिदानंद सिंह, शेवेंद्र पांडे, वीरेंद्र पाठक, दिलीप कुमार सिंह, अशोक साव, बलराज मेहता, सुनील पाल, बीना देवी, धनंजय सिंह, ज्योति राज ठाकुर, रीता देवी, पुष्पा देवी, किरण देवी, शारदा देवी, मंजू देवी, सविता देवी सहित सैकड़ो पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता सामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *