22 Mar 2026, Sun

जन्मदिन के अवसर पर दारीदह में सैकड़ों लोगों बिच केक काटकर,सौ लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के दारीदह स्थित पेट्रोल पंप के संस्थापक उदय नाथ सिंह की ओर से गुरुवार को सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए क्षेत्र के 100 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम से पूर्व उदय नाथ सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के पुण्य और आशीर्वाद से आज मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।

उन्होंने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना ही जीवन का सच्चा उद्देश्य है। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे और उनका परिवार सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और लाभार्थियों ने इस मानवीय पहल के लिए उदय नाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी, मनीष सिंह, पेट्रोल पंप के मैनेजर अवनीश मिश्रा, दृष्टि युद्ध ऑर्गेनाइजेशन से शशांक शेखर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *