22 Mar 2026, Sun

अस्पताल के प्रांगण में स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा: प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी गोविंद प्रसाद सेठ, जिला परिषद एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच एवं जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए थे।

स्वास्थ्य मेला में क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी बीमारियों की जांच कराई। कुछ मरीजों को दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं, जबकि कई मरीजों को दवा नहीं मिल सकी।

मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश ने कहा कि प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन केवल औपचारिकता बनकर रह गया। उन्होंने बताया कि मेले में दवाओं की समुचित व्यवस्था नहीं थी और स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या सीमित रही।

इस दौरान पूर्व 20शु्त्री अध्यक्ष शिवप्रसाद प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एसएन मंडल, डॉ आई के सिंह, डॉक्टर वीर प्रताप सिंह,डॉ कविता कुमारी, सीएचओ रामकिशोर चौधरी, ओम प्रकाश यादव, महिपाल सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *