21 Mar 2026, Sat

पलामू में सनसनी:घर के दरवाजे के बाहर रखी मिली इंसान की खोपड़ी, इलाके में दहशत

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और डराने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के सिंचाई नगर किनारे बिचलाडीह निवासी प्रवेश मेहता के घर के मुख्य दरवाजे पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंसान की खोपड़ी रखे जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि सुबह जब घर के सदस्य बाहर निकले, तो दरवाजे के पास रखी मानव खोपड़ी, कंघी, सिंदूर सहित अन्य सामग्री को देखकर वे सन्न रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पूरे मोहल्ले में भय व दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना किसी को डराने या अंधविश्वास से जुड़ी साजिश भी हो सकती है। हालांकि, इसका उद्देश्य क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सूचना पर मोहम्मदगंज थाना का चौकीदार मौके पर पहुंचा और खोपड़ी को कब्जे में लेकर ले गया। फिलहाल मोहम्मदगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस रहस्यमय घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और घर के लोग भय के साये में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *