5 Feb 2026, Thu

अंकित सिंह के हत्यारों को मिले फांसी की सजा,पीड़ित परिवार से मिले क्षत्रिय गौरव एकता के कार्यकर्ता

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: क्षत्रिय गौरव एकता गढ़वा के कार्यकर्ताओं ने जिले के हरिगांवा गांव के अरुण सिंह के सुपुत्र अंकित कुमार सिंह की रांची में की गई निर्मम हत्या की कड़ी भर्त्सना की है। एकता के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हरिगांवा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही इस हत्याकांड में शामिल सभी शातिरों की पहचान कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग सरकार से की। मुलाकात के दौरान एकता के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकित सिंह की हत्या एक सोची समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। अंकित की हत्या क्षत्रिय समाज के लिए बड़ी क्षति है। सरकार इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाए।

हम इस तरह की घटना का शिकार न बने इसका ख्याल रखना क्षत्रिय समाज के लोगों का भी कर्तव्य होना चाहिए। यदि किसी के द्वारा क्षत्रिय समाज के लोगों पर इस तरह का प्रहार होता है तो क्षत्रिय समाज भी आत्म रक्षार्थ प्रत्युत्तर देगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय समाज प्रशासन एवं सरकार से भय मुक्त वातावरण की मांग करता है। पुलिस प्रशासन अपनी भूमिका को समझे। क्षत्रिय गौरव एकता के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि वे उनके साथ है। क्षत्रिय समाज के लोग इस घटना से दुखित हैं। इस मामले में क्षत्रिय समाज हर तरह के सहयोग के लिए साथ खड़ा है।

मझिआंव निवासी क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह और संजय सिंह की मां के निधन की सूचना पाकर उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दोनों पीड़ित परिवारों से मिलकर वापस लौटने के बाद क्षत्रिय गौरव एकता के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की। जहां दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही अति दुःख की घड़ी से गुजर रहे पीड़ित परिवारों को भी संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की। इस मौके पर क्षत्रिय गौरव एकता के कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह, बबन सिंह, उमेश सिंह, अजय सिंह,अमरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राजन सिंह, कृपाल सिंह, संजय सिंह, सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *