कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को लेकर कांडी पुलिस ने गुरुवार को गरीबों व असहायों के बीच कम्बल , गर्म कपड़े व जूता चप्पल का वितरण किया। पुलिस निरीक्षक बृज कुमार व थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम ने 130 कम्बल,बच्चों का गर्म कपड़े 100,स्वेटर 50,शॉल 50 व 100 जोड़ी जूत्ते चप्पल का वितरण किए। थाना प्रभारी ने बताया कि दो गाड़ियों में भरकर गर्म कपड़ों व कम्बल तथा जूत्ते चप्पल को थाना क्षेत्र के सभी भागों में जाकर गरीबों व असहाय व बच्चों को कपड़ा के साथ जूता चप्पल का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मौसम में काफी ठंढक हो रहा है।जिस कारण वैसे भी लोग हैं जिन्हें इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए उनके पास पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि जिसको देखते हुए मैंने सोंचा की कुछ मानवता भी जरूरी है। हमारी इस सेवा संकल्प में कांडी के व्यवसायियों का भी बड़ा योगदान है। गरीबों के तन को ढंकना बहुत बड़ा पुण्य का काम है।थाना प्रभारी के इस मानव सेवा की चर्चा चारों तरफ हो रही है।
मौके पर कांडी पंचायत मुखिया विजय राम,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार,एसआई अरविंद कुमार सिंह,एएसआई मनोज राम सहित कई लोग उपस्थित थे।