5 Feb 2026, Thu

यूट्यूबर पत्रकार के साथ मारपीट करने पर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने किया निंदा

शेयर करें

विष्णु गुप्ता: बड़कागांव

बड़कागांव : गढ़वा जिला में यूट्यूबर पत्रकार विकास कुमार साहू के ऊपर कुछ दबंग के द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से मारपीट करने पर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निंदा की और आरोपी की गिरफ्तारी कि मांग की।राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक साव ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ होने के नाते सच्चाई बताना उनके परम कर्तव्य है और ईमानदारी पूर्वक खबर चलाने वाले पत्रकार के साथ मारपीट करना व धमकी देना भारत देश में संविधान पर हमला करना या संविधान की हत्या के बराबर है।

श्री साव ने आगे कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।गढ़वा जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो तथा विकास कुमार साव सहित पत्रकार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न घट सके। निंदा करने वाले में मुख्य रूप से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नितेश, प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार साव, हजारीबाग जिला अध्यक्ष कैलाश साहू ,उपाध्यक्ष अशोक साव,महासचिव दिनेश साव, तपेश्वर साव, बैजनाथ कुमार साव, नंदलाल साव, नंदू साव, रणधीर साव, विनय साव,मिथलेश साव,जानकी साव,अयोध्या साहू,अर्जुन साव , कुलदीप कुमार साहू एवं अन्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *