5 Feb 2026, Thu

विधायक ने 300 मीटर आरसीसी नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

शेयर करें

जल निकासी की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत : नरेश प्रसाद सिंह

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता में सतबहिनी मोड़ पर क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह नाली निर्माण पथ निर्माण विभाग के तहत 300 मीटर लंबा बनवाया जाएगा।

बताते चले कि इस नाली निर्माण से वहां के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि वर्षांत के समय में मझिआंव – सुंडीपुर एवं खरसोता – सतबहिनी मुख्य सड़क कि पश्चिमी एवं दक्षिण की ओर घरों के पीछे पानी से डूब जाता है। यहां तक की बरसात के मौसम में लोगों के घरों एवं दुकानों में निरंतर पानी भरा रहता था। और कई बीघा जमीन जलमग्न रहता था। इस नाली निर्माण से वहां के लगभग सैकड़ो लोगों को काफी राहत मिलेगा। जो यहां के लोगों कई वर्षों से परेशान थे।

वहीं इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नाली निर्माण से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा, जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आरसीसी नाली निर्माण से न केवल जलनिकासी सुचारू होगी, बल्कि सड़क और आसपास के आवासीय क्षेत्रों को भी क्षति से बचाया जा सकेगा।

विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना ही उनके विकास कार्यों का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इसी प्रकार विकास कार्यों को गति दी जाती रहेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस जनोपयोगी कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *