4 Feb 2026, Wed

बीडीओ ने पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण, किसानों से की पूछताछ

शेयर करें

विष्णु गुप्ता:

बड़कागांव: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बड़कागांव के धान क्रय केंद्रो पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने पैक्स प्रबंधक से किसानों से धान उठाव को लेकर जानकारी ली ,वही धान क्रय केंद्र गोदाम में धान बेचने आए किसानों से पूछताछ भी की तथा सरकार के द्वारा धान खरीदारी की दर को भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

ज्ञात हो कि बड़कागांव प्रखंड में धान क्रय के लिए 14 केंद्र खोले गए हैं। जहां किसान अपनी धान बेच सकते हैं। मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी में जितेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि धान क्रय केदो में किसानों से ली जा रही धान को लेकर जांच की गई। सभी धान क्रय केंद्रो में किसान धान बेच रहे हैं । अभी किसी प्रकार कोई शिकायत नहीं आई है। मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज, बुद्धि नाथ साहू एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *