11 Feb 2026, Wed

बीडीओ ने मैट्रिक परीक्षा का किया निरीक्षण

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी-प्रखण्ड में चल रहे मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त सम्पन्न हुआ।बीडीओ राकेश सहाय ने प्रखण्ड के सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किए।निरीक्षण में कोई अनियमितता नही पाया गया।प्रखण्ड के चार परीक्षा केन्द्र पर मैट्रिक की गणित विषय की परीक्षा में 1762 व इंटर की परीक्षा में 337विद्यार्थी परीक्षा लिखे।जमा दो उच्च विद्यालय कांडी परीक्षा केंद्र पर 689 उपस्थित व 2 अनुपस्थित ,शोणभद्र कॉलेज सेंटर पर 524 उपस्थित व 5 अनुपस्थित ,मध्य विद्यालय हरिहरपुर सेंटर पर 373 उपस्थित व 3 अनुपस्थित उँच्च विद्यालय लमारी कला सेंटर पर 176 विद्यार्थी मैट्रिक की परीक्षा लिखे । शोणभद्र कॉलेज सेंटर पर 189 व जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर 148 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *