5 Feb 2026, Thu

प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत क्षेत्रों कंबल का हुआ वितरण

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र के टड़हे पंचायत एवं रामपुर पंचायत में रविवार को कंबल का वितरण पंचायत मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा किया गया।

जिसमें टड़हे पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह के द्वारा प्रखंड से मिले हुए 160 कंबल सभी असहाय, वृद्ध, विधवा, दिव्यांग के बीच कंबल वितरण के बाद जब कंबल घट गया तो वे अपने नीतीश खर्च से 50 कंबल खरीदकर वितरण किया। जिसमें टड़हे पंचायत के लाभुकों को 210 कंबल का वितरण किया गया।

वहीं रामपुर पंचायत सचिवालय प्रांगण में भी 160 कंबल लाभुकों के बीच वितरण किया गया।
मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान ने बताया कि अभी भी बहुत योग्य असहाय, विधवा,बुजुर्ग कंबल मिलने से वंचित रह गए, क्योंकि कंबल की संख्या कम था। रामपुर पंचायत में और अधिक कंबल की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि इस पंचायत की जनसंख्या ज्यादा है और यहां आदिम जनजाति के लोग निवास करते हैं।

कम कंबल मिलना पंचायत प्रतिनिधियों का बना सर दर्द:

सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत को 160 कंबल के हिसाब से दिया गया है,जिसमें वैसे इतने कम कंबल में सभी वृद्ध और सहाय विधवा दिव्यांग को पूरा पाना मुश्किल है। जिसके वजह से पंचायत के मुखिया एवं उनके प्रतिनिधियों को सर दर्द बन गया है। तथा पंचायत के लोगों के द्वारा खरी खोटी भी सुनना पड़ रहा है।

इधर पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि कम कंबल देकर हम सभी को जनता के बीच में सरकार के द्वारा फजीहत करा रही है। आवश्यकता अनुसार कंबल नहीं मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तथा पंचायत के ग्रामीणों का आक्रोश का कोप भाजन भी बनना पड़ रहा है।

इस मौके पर टरहे पंचायत मुखिया इंदु सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह ,पंचायत सचिव महावीर प्रसाद महतो, रामपुर पंचायत मुखिया कुमारी छाया ,मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान ,पंचायत सचिव उत्पल रोशन टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह रोजगार सेवक सत्येंद्र ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य शिवकुमार सिंह, रोजगार सेवक सत्येंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य लाभेंश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *