6 May 2026, Wed

मझिआंव पुलिस ने चार खोया हुआ मोबाइल खोज कर लौटायी, मोबाइल धारकों का दिल जिता

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: पुलिस निरीक्षक बृज कुमार एवं थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो के द्वारा विभिन्न स्थानों से चार खोया हुआ मोबाइल रविवार को लौटाया गया। इस संबंध में मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाते हुए पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा सी आई आर पोर्टल के माध्यम से चारों मोबाइल को खोजा गया ,जिसकी सन्हा दर्ज भूक्त भोगियों के द्वारा थाना में कराईं गई थी।

जिन-जिन व्यक्तियों को मोबाइल दिया गया, उसमें रमना थाना क्षेत्र के सिलिदाग गांव निवासी आलोक राम, बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुख नदी गांव निवासी विनोद चौधरी, नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी सीताराम गुप्ता एवं मझिआंव कला निवासी जयशंकर शर्मा का नाम शामिल है। वहीं अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर सभी काफी खुशी का इजहार किया तथा पुलिस पदाधिकारी को आभार प्रगट किया।

वहीं थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने तमाम आप अवाम लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस को अपना सहयोगी समझकर आवश्यकतानुसार सहयोग करते रहे। पुलिस आपकी सहयोग के लिए 24 घंटे तत्पर है।

इस मौके पर एस आई संजय कुमार मुंडा, एएसआई कुजुर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *