सात सूत्री मांगे पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी : आरती वर्मा
विष्णु गुप्ता: बड़कागांव
झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया / संयोजिका , अध्यक्ष संघ का प्रखंड स्तरीय बैठक रखा गया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आरती वर्मा एवं संचालन सरिता देवी ने की। बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि सभी सदस्यों को सदस्य बनाकर संगठन में जोड़ना ,संकुल स्तरीय कमेटी गठन करना, प्रखंड स्तरीय सम्मेलन करना।
शीतकालीन सत्र झारखंड विधानसभा मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने कहा कि जब तक हमारी मानदेय वृद्धि सहित सभी सात सूत्री मांग पुरा नहीं किया जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इस बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र राम पासवान , अनीता देवी, आरती वर्मा, नमिता देवी, पूनम देवी, रेशमी देवी सहित बैठक में दर्जनों रसोईया, संयोजिका एंव अध्यक्ष शामिल थे।