5 Feb 2026, Thu

अभाविप कांडी इकाई ने धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) की कांडी नगर इकाई द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई गई। स्थानीय स्मार्ट क्लासेस कोचिंग परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने स्वामी जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर “स्वामी विवेकानंद और भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने स्वामी जी के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अभाविप के नगर मंत्री लक्की कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा, “स्वामी जी एक युग प्रवर्तक थे, जिनका जीवन हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थी परिषद उन्हें अपना आदर्श मानती है। हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र हित में कार्य करने का प्रण लेना चाहिए।”

कोचिंग संचालक नीरज कुमार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज स्वामी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अभाविप सदस्य अक्षय कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम, श्रीकांत कुमार, सूरज कुमार सहित मुस्कान कुमारी, ब्यूटी कुमारी, खुशी कुमारी, सलोनी कुमारी, दीपक कुमार व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *