5 Feb 2026, Thu

ग्राम सेवा परियोजना की एक सराहनीय पहल,राष्ट्रीय युवा दिवस पर 30 छात्राओं के बीच किया गया साईकल वितरण

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के मानदोहर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिलीदाग एवं गमहरिया पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम एसबीआई फाउंडेशन से संपोषित एवं केजीवीके द्वारा संचालित ग्राम सेवा परियोजना के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना द्वारा चयनित सभी पांच गावों के युवक और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 300 मीटर का दौड़, क्विज प्रतीयोगता और अन्य तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 30 जरूरतमंद छात्राओं को ग्राम सेवा परियोजना के माध्यम से साईकल भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सिलीदाग मुखिया ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। जिन्होंने अपना जीवन भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाया ऐसे महापुरुष से हम सभी को सीख लेकर उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि ग्राम सेवा परियोजना के माध्यम से जरूरतमंद 30 किशोरियों को साईकल दिया गया, जो कि बहुत ही सराहनीय पहल है इससे न केवल इन किशोरियों के स्कूल जाने में सुविधा होगा बल्कि इनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

आगे परियोजना प्रबंधक अशोक प्रदीप मिंज ने बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य युवाओं को खेल प्रतियोगिता के माध्यम से उनको शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। जिससे आगे आने वाले चुनौतियों का सामना आसानी से कर सके।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तकनीकी प्रबंधक राकेश सिंह , फील्ड ऑफिसर मुकेश तिवारी, प्रेम शंकर सिंह, ग्राम समन्वयक मधु कुमारी, इंद्रदेव राम, अशोक यादव, रुबिया देवी एवं फिजिकल प्रशिक्षक विकास कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *