5 Feb 2026, Thu

चंद्रयान फुटबॉल कमिटी सीजन- 2 के प्लांटी सूट में सेतो घटहुंआ की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को चंद्रयान फुटबॉल कमिटी सीजन- 2 के तत्वधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। देर शाम तक चली इस कड़ा मुकाबला में सेतो घटहुआँ की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। पेनाल्टी सूट आउट के द्वारा सेतो घटहुआँ की टीम ने मझिगांवा की टीम को 4 -3 से हराया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी विकास दुबे, थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम,पूर्व प्रमुख पिंकू पाण्डेय, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप राम व उप मुखिया दिलीप कुमार ने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

थाना प्रभारी व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ने फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुभारम्भ किया। फाइनल मुकाबला घटहुआँ कला व मझिगावां की टीम के बीच खेल प्रारम्भ हुआ। टॉस जीतकर घटहुआँ कला की टीम पहाड़ छोर की ओर से खेलने का निर्णय लिया। मैच शुरू से हीं काफी आकर्षक था। खेल प्रारम्भ होते ही घटहुआँ कला की टीम ने 7 मिनट के भीतर एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया लेकिन हाफ टाइम से एक मिनट पूर्व 34 वें मिनट में मझिगांवा की टीम ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच रेफरी के एक निर्णय पर मझिगांवा की टीम के विरोध स्वरूप खेल कुछ देर के लिए रुक गया।पुनः खेल शुरू हुआ।निर्धारित समय के अंदर दोनों ही टीमें बराबरी पर थे। अंत में पेनाल्टी सूट आउट के द्वारा खेल का निर्णय हुआ।युवा समाजसेवी विकास दुबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ता है। फुटबॉल का खेल का आयोजन अब क्रिकेट के मुकाबले कम हो गया है।प्रखण्ड क्षेत्र में किसी भी तरह के खेल आयोजन में मैं आप सभी के साथ खड़ा हूँ।

मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी विकास दुबे ,थाना प्रभारी असफाक आलम व अन्य ने गविजेता टीम सेतो घटहुआँ को 15 हजार नगद व ट्राफी प्रदान किए जबकि उप विजेता टीम मझिगांवा को 7 हजार नगद व ट्राफी दिया गया। बेहतर खेल प्रदर्शन को लेकर मझिगांवा टीम के गोलकीपर अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सेतो घटहुआँ टीम के गोलकीपर गोलू को बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए मिला।

घटहुआँ कला की टीम का नेतृत्व कैप्टन असगर अली व मझिगावां की टीम का नेतृत्व कैप्टन शनि कुमार ने किया। वहीं रेफरी के रूप में शक्ति सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में खेल प्रभारी रविरंजन उर्फ टिंकू, खेल निर्णायक राजेन्द्र कुमार उर्फ नन्हक, पंकज कुमार गुप्ता, कमिटी अध्यक्ष धर्मसिन्धु शर्मा, उपाध्यक्ष सन्नी कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष सत्यम कुमार, सचिव उपेंद्र कुमार, उपसचिव रौशन कुमार, संरक्षक सुनील राम, राहुल कुमार, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, फुलेंद्र कुमार, सतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *