21 Mar 2026, Sat

विधायक ने विजयी टीम को टॉफी प्रदान किए, नगद 21 हजार दिए

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी -प्रखण्ड के जमा दो उच्च विद्यालय गरदाहा के खेल मैदान में युवा संघर्ष सेना के तत्वावधान में आयोजित कास्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया।फाइनल मुकाबला में डूमरसोता गढ़वा की टीम ने भाली पलामू की टीम को कड़ा मुकाबला में एक विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह थे। टॉस जीतकर भाली की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी अंशु सिंह ने 21 बॉल में 35 रन का अहम योगदान दिया।जवाबी पारी खेलने उतरी डूमरसोता की टीम ने एक विकेट रहते 83 रन बनाकर विजयी हो गयी।मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार जीत एक ही सिक्का के दो पहलू है।कोई भी खेल में हार जीत होता हीं है।हार से हतोत्साहित नही होना है बल्कि अपनी कमियों को दूर करते हुए और मजबूती से खेल के मैदान में उतरना होगा।विधायक ने विजयी टीम को टॉफी प्रदान किए। विजयी टीम को नगद 21 हजार व उप विजेता को 11 हजार नगद भी दिया गया।खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने अपने संबोधन में विधायक से मांग करते हुए कहा कि इस खेल मैदान में एक स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए।यह मैदान प्रखण्ड के चारो तरफ से बीच में पड़ता है। स्टेडियम का निर्माण खिलाड़ियो के हित मे है।

मैन ऑफ द मैच का खिताब रोहित को मिला जिसने 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिए साथ हीं 12 बॉल में 18 रन भी बनाया।जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अंशु सिंह को पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन को लेकर दिया गया।अम्पायर की भूमिका जितेंद्र कुमार और सुभाष कुमार ने निभाया। मौके पर महंत श्री महानंद पूरी,मुखिया अनिता देवी,बीडीसी अभिनंदन शर्मा,विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम,विनोद राम,डॉ शैलेंद्र कुमार, युवा संघर्ष सेना के अध्यक्ष झुना सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *