4 Feb 2026, Wed

B.P.L सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में विश्रामपुर विधायक ने मैच का किया उद्घाटन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड अंतर्गत बोदरा पंचायत के महुगांई टोला में स्थित मैदान पर आयोजित B.P.L सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में विश्रामपुर विधायक सह मुख्य अतिथि नरेश प्रसाद सिंह ने पहुंचे के उद्घाटन किया,और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।इस दौरान पूरहे और लावा चंपा के बीच खेले गए। फाइनल मुकाबले में दर्शकों का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मुकाबले में लावा चंपा ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम की।

वही पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया।

विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की। साथ ही इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को भी बधाई दिया।

खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का सशक्त माध्यम है। आप निरंतर खेलते रहें, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें तथा अपनी प्रतिभा के बल पर झारखंड राज्य का नाम देश एवं दुनिया में रोशन करें—यही मेरी हार्दिक कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *