मझिआंव:- नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही अध्यक्ष से लेकर वार्ड तक के प्रत्याशियों में नामांकन फॉर्म खरीदने की होड़ लगी है।अभी तक वार्ड के लिए 57 नामांकन फार्म की बिक्री हो चुकी है।
जिसमें सोमवार को वार्ड नंबर 1 के लिए दिनेश कुमार गुप्ता, सौरव कुमार एवं वार्ड 3 से विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती कनक के समक्ष नामांकन दाखिला किया। इसके साथ ही विक्की सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ वार्ड नंबर 3 में भ्रमण कर अपने वार्ड में समग्र विकास के नाम पर लोगों से जीत का आशीर्वाद लिया।
इसी तरह वार्ड नंबर 4 से बीणा देवी एवं गीता सिंह ने भी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचि पदाधिकारी श्रीमती कनक के समक्ष अपना नामांकन दाखिला कराया। वहीं वार्ड पांच से मिंता देवी ने रंका अंचल अधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी के समक्ष नामांकन दाखिला किया। इसी प्रकार वार्ड 9 से अनीता देवी एवं मीरा कुमारी ने बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिला किया।
इधर नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी पुष्पक पांडे उर्फ बिट्टू पांडे ने मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत क्षेत्र में समग्र विकास के वादों के साथ अपने सैकड़ो समर्थकों एवं लाव लश्कर के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ संजय कुमार के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
वहीं मिली सुत्रों से जानकारी के अनुसार मंगलवार को अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के लिए काफी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।