मझिआंव: प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरबे में स्थित पोटो हो खेल मैदान नियर भीम बराज के गुलाब गार्डन में 12 फरवरी दिन गुरुवार को स्वर्गीय बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन कर्ता अनुप कुमार सिंह (पत्रकार) ने बताया कि स्वर्गीय मुनर सिंह, स्वर्गीय अम्बिका सिंह उर्फ बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 30 जनवरी से प्रारंभ है। और इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पलामू एवं गढ़वा जिला की टीम मिलाकर कुल 16 टीम भाग लिए,और सोमवार एवं मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 12 फरवरी दिन गुरुवार को फाइनल मुकाबला होगा।
यह मैच डॉक्टर मनीष कुमार सिंह, डॉक्टर शमशेर सिंह, राजू सिंह, विकास सिंह, मिठू सिंह एवं ग्रामीणों के सहयोग से अनूप सिंह की देख-रेख में आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह विश्रामपुर विधायक, विशिष्ट अतिथि निर्मला देवी पंचायत मुखिया मोरबे एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरमामई उपस्थिति में खेलाया जाएगा।अनुप सिंह ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट मैच को देखने के लिए पलामू एवं गढ़वा के विभिन्न गांवों से लोग काफी दूर-दूर से आते हैं, और फाइनल मुकाबले के दिन डांसर भी रहेंगे और चौके , छक्के सहित अन्य समय में अपना डांस प्रस्तुत करेंगी। इस टूर्नामेंट में कॉमेंटेटर बबलू भारती एवं अंकित, भीम, सत्या, राजू सिंह,सक्ती , विपुल सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान दिया जा रहा है।