3 Feb 2026, Tue

बादम मंडल में रौनियार वैश्य समाज की बैठक संपन्न, विक्रम गुप्ता बने नए अध्यक्ष

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव (बादम): ग्राम बादम में महेश लाल गुप्ता की अध्यक्षता में रौनियार वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की मजबूती और नई कार्यसमिति का पुनर्गठन करना था।

बैठक में सर्वसम्मति से समाज के विकास और एकजुटता को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

जिसमे नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों के बीच गहन चर्चा के बाद नई समिति का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, समिति के अध्यक्ष विक्रम गुप्ता,उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता,कोषाध्यक्ष संजय लाल गुप्ता, तथा सचिव सुरेंद्र गुप्ता ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज के विभिन्न सकारात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाज के उत्थान के लिए हर पहलू पर ठोस कदम उठाए जाएंगे और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से केदार साव, नरेश साव, अर्जुन साव, लखन साव, विनोद लाल गुप्ता, राजेंद्र साहू, रंजीत गुप्ता, हरी चरण गुप्ता, अनिल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मदन लाल गुप्ता, उमेश गुप्ता, रंजू लाल गुप्ता सहित समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *