22 Mar 2026, Sun

आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षु लेने वाले किसान व पशुपालक का रहने का व्यवस्था नहीं

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना प्रखंड के मड़वानिया पंचायत अंतर्गत खरठिया गांव में स्थित चरवाहा विद्यालय में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्य समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना अंतर्गत माईनॉरिटी समग्र विकास एनजीओ के द्वारा संचालित किया जा रहा हैं।

यह पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में सात गावों के सौ किसान एवं पशुपालक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में ट्रेनिंग मैनेजर जय प्रकाश सिंह ने बताया की इस केंद्र के अगल बगल के सौ किसान एवं पशुपालक को कृषि एवं पशुपालन संबंधी जानकारी दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानो को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

आवासीय प्रशिक्षण के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि प्रशिक्षण तो आवासीय ही हैं।

लेकिन अगल बगल गांव के ही लोग जो सुबह दस बजे घर से खाना खा के आते हैं एवं प्रशिक्षण बाद अपने-अपने घर चले जाते हैं। इस संबंध में एक किसान ने बताया कि सुबह दस बजे हमलोग घर से खा पीकर आते हैं और दोपहर में यहां पर भोजन कर घर चले जाते हैं। इस मौके पर किसान राजेंद्र प्रसाद यादव, कन्हाइ यादव, घनश्याम यादव, जितेंद्र यादव, कृष्णा यादव, श्रीराम यादव इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *