5 Feb 2026, Thu

मिशन जन कल्याण के तहत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो दिनों में दो सड़क का मरम्मत कार्य हुआ पुर्ण

शेयर करें

जनता के विश्वास और सहयोग से जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे: नरेश प्रसाद सिंह

अनुप सिंह

कांडी प्रखंड अंतर्गत खरसोता -पतीला मुख्य सड़क डेमा से अधौरा स्कूल तक एवं देवरी मोड़ से शिवपुर तक मिशन जन कल्याण योजना के तहत सड़क मरम्मत कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करा लिया गया है। लंबे समय से जर्जर अवस्था में रही इस सड़क के दुरुस्त होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सड़क मरम्मत के बाद अब आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

इस संबंध में स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क न केवल आम लोगों के दैनिक आवागमन को आसान बनाता है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा और गति देता है।

विधायक ने बताया कि सड़क के बेहतर होने से किसानों को अपने कृषि उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। सरकार की मंशा के अनुरूप मिशन जन कल्याण योजना के माध्यम से क्षेत्र के हर टोले-मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए जनहित से जुड़े विकास कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जारी रहेंगे। सड़क मरम्मत कार्य के पूर्ण होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया। और विधानसभा क्षेत्र को सुगम विकास के लिए मिशन जनकल्याण जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *