कांडी: थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव – सुंडीपुर मुख्य सड़क पर भंडरिया गांव में बजरंगबली मंदिर के पास दो मोटरसाइकिल JH03 AK-9059 एवं JH 14 S- 7687 की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सबसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए सोहगाड़ा मैं डॉक्टर राम सेवक राम के पास ले गए। जहां ग्रामीणों के कहने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। जिसमें पल्सर 9059 सवार मंडरा गांव निवासी रघु बैठा पिता स्वर्गीय भागीरथी बैठा एवं रघु बैठा के लगभग 30 वर्षीय पुत्र रूपेश बैठा एवं टीसीएस 7687 सवार राणाडीह निवासी योगेंद्र साव के लगभग 18 वर्षीय पुत्र शोनू कुमार साव गंभीर रूप से घायल बताए गए।
वही डॉक्टर द्वारा रघु बैठा एवं रूपेश बैठा का इलाज किया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए सोनू कुमार को बाहर इलाज करने के लिए भेजा गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया ललित बैठा और दोनों गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और मुखिया एवं ग्रामीणों की सहयोग से 108 एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज हेतु सोनू कुमार को गढ़वा भेजा गया।
बताते चले की सोनू कुमार एवं रघु बैठा को सर में गंभीर चोट लगी है। वहीं रूपेश बैठा को भी सर और चेहरा में चोट लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि रघु बैठा एवं पुत्र रुपेश बैठा मझिआंव से बाजार करके घर वापस मंडरा आ रहे थे, और एक बाइक पर सोनू कुमार साव,मंटू साव, स्वर्गीय दिना नाथ साव एवं धीरज कुमार पिता प्रवेश राम,राणाडीह अपने गांव से मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई है। आमने-सामने की टक्कर में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। लोगों ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे जिसके कारण सर में चोट लगी है।