बरडीहा: थाना से महज एक किलोमीटर दूर कुन्दरहे गांव के समीप ग्रामीण रास्ते पर सवारियों से भरी टेम्पू पलट गई।जिसमें महिला, बच्चे एवं पुरुषों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी घायलों को मझिआंव रेफरल अस्पताल में डॉ विशाल मिश्रा के द्वारा इलाज किया गया। घायलों में राजू रजवार की 14 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी, छवि रजवार की 18 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी,बिंदु रजवार की 15 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी, राजू रोजगार की पत्नी मनोरती देवी 30 वर्ष,नरेश रजवार की पत्नी दुर्गा देवी 50 वर्ष, बैजनाथ रजवार की पत्नी लालती देवी 20 ,वर्ष प्रमोद रजवार की पत्नी रूबी देवी 20 वर्ष,मुन्ना रजवार की 17 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी,पंकज रजवार की पत्नी सोनी देवी 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। इन सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ,जबकि ममता कुमारी ,शांति कुमारी,मनोरती देवी एवं ललित देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में घायलों ने बताया कि टेंपो एक नाबालिक 14 वर्षीय किशोर लड़का चला रहा था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों ने बताया कि घटना के समय टेंपो में ऊपर एवं नीचे मिलाकर लगभग 25 सवारी लदे हुए थे,और जैसे ही टेम्पू का पिछला एक पहिया गढ्ढे में गया वैसे ही टेम्पू पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टेंपो में सवारी के बैठने की क्षमता 10 से अधिक नहीं है,और उसमें लगभग 25 से 30 सवारियों को बैठाया गया था, साथ ही टेंपो के छत पर काफी संख्या में सवारी बैठे हुए थे,और जैसे ही टेंपो का एक पहिया गढ्ढे में गया वैसे ही अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों ने बताया कि वह अपने गांव से टेंपू बुक करके कांडी स्थित सतबहिनी झरना मेला देखने जा रहे थे कि रास्ते में यह घटना हो गई।