5 Feb 2026, Thu

सतबहिनी झरना तीर्थ में मकर संक्रांति के मेले में दूसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

शेयर करें


अनुप सिंह

कांडी : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मकर संक्रांति के तीन दिनों तक लगने वाला मेला के दूसरे दिन भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे।दूसरे दिन भी प्रदेश के विभिन्न भागों से हजारों लोग सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे। मकर संक्रांति का पुण्य काल होने के कारण अहले सुबह से श्रद्धालु भक्त सतबहिनी आना शुरू हो गए थे।जबकि सैकड़ो लोग ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र झरना में स्नान के लिए महिला पुरुष सतबहिनी झरना तीर्थ पहुँच कर स्नान पूजन किए।सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद दान पुण्य किए।साथ हीं कथा सुनने वालों की संख्या कल से आज अधिक थी।आज की इस मेले में स्थानीय के साथ-साथ सुदूर राज्यों तक के काफी संख्या में पर्यटक यहां आए। सतबहिनी झरना स्थल पर आज भी काफी भीड़ थी। शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहा।सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी असफाक आलम अपने दल बल के साथ मुस्तैद रहे।

आज कल से कम भीड़ होने के कारण पुलिस बल को थोड़ी राहत रही।सड़कों में आज वाहन जाम की स्थिति नही देखी गयी। मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भी काफी भीड़ रही।उधर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने वालों की भी भीड़ रही। कई जिलों के अलावे कई राज्यों के बड़े-बड़े व्यापारी सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित झरना घाटी के पश्चिम मेला मैदान में दुकान लगाकर विक्री किए। वर्तमान में मिठाई, श्रृंगार, होटल आदि की बड़ी-बड़ी दुकानें सजाई गयी थी। मेले में खरीददारी करने वालो की काफी भीड़ रही।जबकि बच्चों व बड़ों का सबसे बड़ा आकर्षण टावर झूला सहित नाव झूला भी लगाया गया था जिसका आनंद बहुत लोगों ने लिया। छोटा जम्पिंग झूला पर छोटे छोटे बच्चे उछल कूद करते देखे गए। यह मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी 2026 तक चलेगा।

सतबहिनी झरना को शून्य से शिखर तक पहुंचाकर इसे सतबहिनी झरना तीर्थ बनाने वाली संस्था मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सैकड़ो सदस्य मेले की व्यवस्था संभालते देखे गए। आज के इस मेले में प्रसाद, फूल, फोटो, श्रृंगार, मिठाई, चाट नमकीन, होटल, वस्त्र, कास्ट निर्मित सामग्री, लौह निर्मित सामग्री, स्टूडियो, पान सहित सैकड़ो तरह के दुकान सजाए गए थे। जिन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पर्यटकों को खरीदारी करते देखा गया।

श्रद्धालुओं ने सतबहिनी पहुंचकर मनोरम झरना में स्नान करते हुए यहां के नौ मंदिरों की श्रृंखला में पूजा करते एवं दान दक्षिणा करते देखे गए। इन मंदिरों में सतबहिनी भगवती माता महादुर्गा, महाकाली, महालक्ष्मी, 7 बहनों के भइया भैरवनाथ, भगवान भास्कर, बजरंग बली, साक्षी गणेश, भगवान शिव एवं नंदी महाराज के मंदिरों का नाम शामिल है जहां लोग पूजा अर्चना किए। इसके साथ ही रहस्यमयी सात मंजिली साधना सह समाधि गुफा में भी सभी लोग दर्शन एवं पूजन करने पहुंचे। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह भी सतबहिनी झरना पहुंचकर मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिए। सुरक्षा व व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किए।

मौके पर समिति के सचिव मुरलीधर मिश्र,सुदर्शन तिवारी,विभूति नारायण द्विवेदी,ध्रुव कुमार पांडेय,असर्फी सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,रमेश तिवारी, निरंजन सिंह,अतीस सिंह,गोरख सिंह,लाला पाण्डेय,संत हरिदास, शिव प्रसाद गुप्ता,देवी दयाल राम ,सुखदेव प्रसाद गुप्ता,शंभु प्रसाद गुप्ता सहित समिति के कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *