5 Feb 2026, Thu

पुराने शिव मंदिर में होने वाले महारूद्र यज्ञ को लेकर यज्ञ ध्वज से हुआ शुभारंभ

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- ब्लॉक रोड स्थित पुराने शिव मंदिर में होने वाले महारूद्र यज्ञ को लेकर गुरुवार को यज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसमें गाजे बाजे और हर हर महादेव के जयकारे के साथ यज्ञ ध्वज का नगर भ्रमण और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कार्यक्रम यज्ञ आचार्य श्री श्री बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में किया गया। जो शिव मंदिर से चलकर कोयल नदी के बैलगाड़ी घाट पर पहुंच कर नदी से अभिमंत्रित जल उठाया गया।

तत्पश्चात यज्ञ ध्वज के साथ मझिआंव के देवी मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर,काली मंदिर,विश्वकर्मा मंदिर और गायत्री मंदिर पर पूजा पाठ और नगर भ्रमण करते हुए वापस शिव मंदिर पर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक आरती एवं यज्ञ ध्वज का विधिवत पूजन और प्रतिस्थापन किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में भंडारे का भी आयोजन किया गया। नगर भ्रमण कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, विजय सिंह, संजय कमलापुरी, वीणा देवी सहित काफी संख्या में शिव भक्त शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *