कांडी- प्रखण्ड के पतरिया पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने अपने सभी वार्ड सदस्यों के साथ सभी वार्डो में गरीब व असहाय महिला पुरुषों के बीच 240 कम्बल का वितरण किए। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि प्रखण्ड कार्यालय से 140 कम्बल प्राप्त हुआ था।
मुखिया ने अपने स्तर से 100 कम्बल और मिलाकर पंचायत में लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को कम्बल का लाभ मिल सके। कम्बल का लाभ लेने वालों में ओम प्रकाश राम , सारो कुंवर , लाला रजवार ,गीता देवी , करमी देवी , श्यामलाल राम , कवलपतिया कुंवर ,जितनी देवी ,कुंडल पासवान , लल्लू राम ,विदेशी रजवार सहित अन्य कई लोग शामिल हैं।