5 Feb 2026, Thu

वर्षो बाद बिजली आपूर्ति कि आस अब ग्रामीणों को चार माह बाद अब जगी, बिजली हुई बहाल

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना: प्रखंड के बुल्का पंचायत के कारी पथान में वर्षो बाद बिजली आपूर्ति कि आस ग्रामीणों में चार माह पूर्व जगी आस में बिजली पोल पर ट्रांसफॉर्मर लाइन मैन के उपस्थिति में चढ़ाया गया।

गांव के लोगों निराशा वर्षो बाद पोल पर लगी ट्रांसफॉर्मर से ग्रामीणों के मन में खुशी था।

लेकिन अब हमारा कारी बथान में भी अंधेरा का बादल ख़त्म होगा और घर घर बिजली के प्रकाश से जगमगया जायेगा, इसकी सांत्वना बिजली वितरण निगम के लाइन मैन के द्वारा दिया गया। छठ पूजा तक बिजली आपूर्ति चालू हो जायेगा। लेकिन छठ पूजा बीते करीब तीन माह गुजर गया लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति उक्त ग्राम में बहाल नहीं हुआ। बिजली वितरण निगम कि उदासीनता के कारण रमना प्रखंड व धुरकी प्रखंड के लास्ट छोर पर दक्षिनी-पश्चिमी अंतिम सीमा पर स्थित कारीबथान विकास के बढ़ती धारा से आज भी वंचित लोग है। कारीबथान में गोड़ जनजाति का ही आबादी जिसमे इस गांव के अधिकांश पुरुष दूसरे राज्यों में मजदूरी करते है।महिला,बच्चा और बुजुर्ग घर पर रहते है। जिन्हे घोर कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है।

इस सम्बन्ध में 48 वर्षीय ग्रामीण रामकेवल गोंड ने बताया कि हमारे घर के बगल से तार पोल लग चूका है लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं होने से चाइना बिजली उपकरण का उपयोग कर शाम में रौशनी कर खाना पीना बनाता है। जिस दिन सूर्य कि रौशनी बेहतर नहीं होता उस दिन रौशनी के लिए घोर समस्या उतपन्न हो जाता है। बिजली तार पोल को देखकर उस समय मायूसी छा जाता है।

35 वर्षीय वार्ड सदस्य विनोद गोंड ने बताया कि यह वार्ड सबसे उपेक्षित बिजली सड़क पानी ये मुलभुत सुविधा से वंचित है, तार पोल ट्रांसफॉर्मर लग गया लेकिन बिजली आपूर्ति कब होंगी पता नहीं कोई इस वार्ड का सुध लेने वाला नहीं।

50 वर्षीय गोपाल गोंड ने बताया कि प्रखंड के इस अंतिम छोर एवं बिजली सड़क विहीन ग्राम में कोई भी नेता या अधिकारी चुनाव के समय ही आते है, उसके बाद यहां के ग्रामीणों कि समस्या जस के तस रह जाता है।

45 वर्षीय सुमंत गोंड ने बताया कि मुलभुत सुविधाओं कि समस्या इस गांव के लिए अभिशाप जैसा हो गया है जो वर्षो से पीछा ही नहीं छोड़ रहा।

इस सम्बन्ध में कनीय विधुत अभियंता से फोन के माध्यम से सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *