बड़कागांव:नापोकला माँ काली पूजा समिति, के तत्वावधान में आयोजित काली पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की और युवाओं व स्थानीय मुद्दों पर तीखा प्रहार करते हुए समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। अंबा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा अम्बा काली शक्ति की अधिष्ठात्री हैं, जो बुराई का अंत कर प्रकाश फैलाती हैं। लेकिन आज हमारा बड़कागाँव दो तरह के भीषण अंधकार से जूझ रहा है—एक विस्थापन का दानव और दूसरा नशे का अंधकार। इन दोनों असुरों का संहार करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
नशे के बढ़ते कारोबार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा
हाल ही में हुई पुलिसिया कार्रवाई ब्राउन शुगर के मामले में एक दर्जन युवाओं को जेल भेजा गया है। यह खबर सुनकर सिर शर्म से झुक जाता है। जिस उम्र में हमारे युवाओं के हाथों में सुनहरे भविष्य की चाबी होनी चाहिए, वहाँ ब्राउन शुगर’ जैसा जहर घुल रहा है। नशा सुकून नहीं, बर्बादी है। जिसे आप शौक समझ रहे हैं, वह आपके परिवार की खुशियों को निगल रहा है।
पूरा क्षेत्र देख रहा है कि बड़कागाँव का युवा किस दिशा में जा रहा है। हमें तय करना होगा कि हमारी पहचान ‘नशेड़ी’ के रूप में होगी या ‘कर्मवीर’ के रूप में?”
अम्बा प्रसाद ने विस्थापन के मुद्दे पर भी सरकार और संबंधित कंपनियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ विस्थापन का दानव लोगों की जमीन और पहचान छीनने पर आमादा है, वहीं दूसरी ओर नशे का जाल हमारे भविष्य यानी युवाओं को खोखला कर रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को क्षेत्र के हक और अधिकार की लड़ाई में लगाएं, न कि नशे की दलदल में।
भाषण के अंत में उन्होंने पूजा समिति और स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे नशे के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन छेड़ें। उन्होंने कहा कि बड़कागाँव की चर्चा विकास और संघर्ष के लिए होनी चाहिए, न कि अपराध और नशे के लिए।मौके पर अध्यक्ष-पंकज यादव, कोषाध्यक्ष-अजय यादव , राजकुमार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष-विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका साव, चंदर साव, संचालनकर्ता- कमल यादव,पूर्व वार्ड सदस्य गीता देवी, कोशल साव, विक्रम यादव, महेश महतों, रामचन्द्र , गणेश यादव, तलेश्ववर यादव, संतोष साव, सुरेश यादव, जनार्दन साव, पिंटू साहू,जगदीश साव,चातुरी गोप,बिंदु भुइया,संजय साव,दिनेश साव,महेश साव, विमल यादव, राजेश साव कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता , सुरेश महतो एवम अन्य शामिल थे।