मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आर.के. पब्लिक स्कूल उचरी में एक विशेष प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान इको क्लब के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के.आर. झा द्वारा ‘स्वस्थ जीवनशैली शपथ’ दिलाने के साथ हुई।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा एक एकांकी नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें फलों के सेवन के महत्व और जंक फूड के दुष्प्रभावों को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। इसके साथ ही एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य श्री के.आर. झा ने अपने संबोधन में इको क्लब की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, जंक फूड से बचने, नियमित व्यायाम करने, जल और ऊर्जा बचाने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रसिद्ध शिक्षाविद् लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं
आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री अलखनाथ पाण्डेय ने विधालय के इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर इको क्लब के प्रभारी श्री राकेश कुमार प्रजापति, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।