9 May 2026, Sat

एसडीएम ने दो यज्ञ आयोजनों में लिया भाग,धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा: एसडीएम

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोढ़ेया तथा रमना प्रखंड के हरादाग में चल रहे दोनों विशाल यज्ञ आयोजनों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की तथा आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए यज्ञ आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की शांति और समृद्धि की कामना की।

आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक उपस्थिति को प्रेरणादायक बताते हुए सदर एसडीएम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *