मझिआंव: पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार द्वारा बाजार क्षेत्र के व्यवसाईयों के साथ थाना परिसर में बैठक की गई। बैठक मे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी ब्यवसाइयों को जागरूक किया गया।और सभी दुकानों के अंदर एवं बाहर आगे सड़क की ओर लक्ष्य कर सीसीटीवी लगाने की अपील पुलिस निरीक्षक द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि अगर घर से ज्यादा राशि कहीं ले जाना हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें आपको सुरक्षा उपलब्ध कराई जायेगी।और कई दिनों के लिए कहीं बाहर जा रहे हों,घर खाली हो तो पुलिस को खबर करें। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि घर में रेंटर आवें तो उसका पुलिस से भेरीफिकेसन अवश्य करा लें।
उन्होंने बाजार की सभी दुकानों के बाहर सड़क तरफ लाइट का व्यवस्था अवश्य करें। औऱ दुकान के अंदर अच्छे कंपनी की लॉकर की ब्यवस्था साथ ही दुकान में तेज सायरन की व्यवस्था भी करें, ताकि चोर घुसने की स्थिति में चारो तरफ शोर मच जाय और आस पास के लोग सतर्क होकर पुलिस को बुला सकें।इधर व्यवसाई वर्ग के द्वारा प्रशासन से चौक चौराहों,तीन मुहान पर सीसीटीवी लगवाने की मांग की गई। जिसे इंस्पेक्टर द्वारा नगर पालिका से बात कर लगवाने की दिशा में पहल करने का आस्वासन दिया गया।और कहा गया कि थाना पुलिस पब्लिक में समन्वय होना चाहिये, और संवादहीनता नही होनी चाहिये.इस अवसर पर ब्यवसाइयों ने कबाड़ा दुकान में सभी कबाड़ा बेंचने वाले लोगों का पुलिस वेरिफिकेसन कराने की मांग की गई। इस दौरान इंस्पेक्टर द्वारा लोगों को साधु के भेष में सोना दुगना करने वाले लोगों से सावधान रहने, घर के अंदर अनजान व्यक्ति को नही जाने देने की अपील की गई।
साथ ही कहा गया कि सरस्वती पूजा में सावधान रहें।और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बाजार में तीन मुहान पर नाली का स्लैब टूटने एवं दुर्घटना की बात को उठाया गया। इसपर पुलिस निरीक्षक द्वारा आस्वासन दिया गया।इधर थाना प्रभारी ने ब्यवसाई वर्ग से पुलिस को सहयोग की अपील की। मौके पर पुलिस निरीक्षक के अलावे,थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो,एसआई संजय मुंडा एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह,ब्यवसाई संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, मारुतिनंदन सोनी, अनिल कमलापुरी अजय जायसवाल, मनोज जायसवाल, बबलू सोनी, उमाशंकर सोंनी, शशि कुमार सोनी, बलराम मेहता, खुशी जायसवाल, बिजय जायसवाल, विवेक सोंनी, पवन कुमार सहित बाजार के सभी ब्यवसाई उपस्थित थे।